
Kolkata Test: भारत 15 साल बाद घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से हारा
– टीम 124 रनों का पीछा करने में नाकाम रही
– गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे
कोलकाता, चंडीगढ, 16 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) – India Vs South Africa भारत को कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह पहली बार है जब टीम 15 सालों में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से कोई मैच हारी है। पिछली हार 2010 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में नागपुर में मिली थी। India Vs South Africa
रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 93 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल पिछले दिन गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हो गए थे। वह मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
Kolkata Test
वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। साइमन हार्मर ने मैच में कुल 8 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने पूरे मैच में एकमात्र अर्धशतक बनाया। वे दूसरी पारी में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। Kolkata Test
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी (कोलकाता टेस्ट) में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई। शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए, जबकि भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए।Kolkata Test
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















