
Bollywood Actor Shahrukh Khan के नाम पर दुबई में बनेगी 56 मंजिला इमारत
– ‘किंग खान’ इस खास मौके पर माँ को याद कर हुए भावुक
मुंबई,चंडीगढ, 16 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा अपने प्रशंसकों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दुनिया भर में प्रसिद्धि पा रहे हैं। अब दुबई में एक इमारत का नाम उनके नाम पर रखा जा रहा है। मुंबई में एक समारोह के दौरान इस इमारत के निर्माण की घोषणा की गई। यह 56 मंजिला इमारत लगभग 4.5 लाख वर्ग फुट में फैली एक प्रीमियम ऑफिस स्पेस प्रॉपर्टी होगी।
शाहरुख खान के नाम पर बन रही इस इमारत में हेलीपैड और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। इस परियोजना के तीन से चार साल में पूरा होने की उम्मीद है। प्रवेश द्वार पर शाहरुख खान की एक मूर्ति भी लगाई जाएगी, जहाँ लोग तस्वीरें ले सकेंगे। Bollywood Actor Shahrukh Khan
इस खास मौके पर शाहरुख अपनी माँ को याद करते हुए भावुक हो गए। अभिनेता ने कहा, “अगर मेरी माँ आज ज़िंदा होतीं, तो बहुत खुश होतीं। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। जब मेरे बच्चे आएंगे, तो मैं उन्हें बताऊँगा कि इस पर पापा का नाम लिखा है; यह पापा की बिल्डिंग है।”
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























