
Punjab Vigilance Bureau’s की भ्रष्टाचार के खिलाफ बडी कार्रवाई
रिश्वत लेते हुए एएसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 14 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत आज मोगा जिले के कोट ईसे खां पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई राघविंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया। उन्हें श्री मुक्तसर साहिब जिले की मलौट तहसील के निवासी एक शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस स्टेशन कोट ईसे खां में मामला दर्ज किया गया था और जांच अधिकारी एएसआई राघविंदर प्रसाद ने इस मामले में मदद करने के बदले में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 6 नवंबर, 2025 को आरोपी एएसआई ने उसे व्हाट्सएप के जरिए कॉल किया और उसे न्यायिक परिसर मोगा पहुंचने के लिए कहा, जहां उसने उससे 5000 रुपये की रिश्वत ले ली। Punjab Vigilance Bureau’s big action against corruption
शिकायतकर्ता की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसएएस नगर की सतर्कता ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई राघविंदर प्रसाद को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सतर्कता ब्यूरो पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जाँच जारी है। Punjab Vigilance Bureau






















