
Punjab के इस जिले के Dr. Anubhav Sharma 19 वर्षीय वहीदा तबस्सुम के लिये आये भगवान बनकर
कैंसर से पीडि़त कश्मीरी लडक़ी को दर नई जि़ंदगी
लुधियाना, 13 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले की रहने वाली 19 वर्षीय वहीदा तबस्सुम पिछले 3-4 सालों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर थीं क्योंकि वह अपनी जांघ में एक दुर्लभ कैंसर से पीडि़त थीं, जिसके कारण उन्हें भयंकर दर्द सहना पड़ रहा था।
वहीदा तबस्सुम के पिता, स्वर्गीय राशिद खान, घर में इकलौते कमाने वाले थे, जो दो साल पहले दुनिया को अलविदा कह गए, जिससे परिवार इस दुख की घड़ी में बेसहारा हो गया। दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के हड्डी रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुभव शर्मा, वहीदा तबस्सुम के लिए भगवान बन गए।
Dr. Anubhav Sharma ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए न केवल उनकी सर्जरी की, बल्कि अपने पारिवारिक मित्रों और साथी डॉक्टरों के सहयोग से इलाज का पूरा खर्च भी उठाया। वहीदा तबस्सुम के ट्यूमर के इलाज के लिए एक विशेष सीटी-निर्देशित आरएफए प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे अब उन्हें दर्द से राहत मिल गई है। डॉ. अनुभव शर्मा को उनके शीघ्र स्वस्थ होने का विश्वास है।
वहीदा तबस्सुम की माँ ने मानवतावादी और दयालु डॉ. अनुभव शर्मा, उनके शल्य चिकित्सा सहयोगियों, चिकित्सा समुदाय और उन दानदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उनकी बेटी को नया जीवन देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। Dr. Anubhav Sharma
ਹੋਰ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਲਿੰਕ ਤੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ : https://wishavwarta.in/






















