
Tarn Taran by-election: Big action: तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल निलंबित
तरनतारन, चंडीगढ़, 8 नवंबर, (विश्ववार्ता) तरनतारन उपचुनाव से ठीक तीन दिन पहले, भारत निर्वाचन आयोग ने तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया है। आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उनकी जगह अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) को एसएसपी तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। Tarn Taran by-election
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल ने एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के खिलाफ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. से शिकायत की थी। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल और दो डीएसपी के तबादले की मांग की थी। इसके बाद, चुनाव आयोग को एसएसपी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है। Tarn Taran by-election
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















