
Bollywood couple Katrina Kaif and Vicky Kaushal बने माता-पिता; घर आया नन्हा मेहमान
– इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा की
मुंबई,चंडीगढ़, 7 नवंबर, (विश्ववार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड कपल ने अपने पहले बच्चे (एक लड़के) का स्वागत किया है। दोनों सितारों ने शुक्रवार को एक साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की। Bollywood couple Katrina Kaif and Vicky Kaushal
कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “हमारी खुशियों का तोहफा आ गया है। बहुत आभार के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025। कैटरीना और विक्की।”
Bollywood couple Katrina Kaif and Vicky Kaushal
इससे पहले, 23 सितंबर, 2025 को कैटरीना कैफ ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि “हम जीवन का सबसे अच्छा अध्याय शुरू करने वाले हैं, दिल खुशी और कृतज्ञता से भरे हैं।” आपको बता दें कि कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर, 2021 को शादी की थी। जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























