
Bollywood and TV जगत के दिग्गज Actor का निधन
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की पुष्टि
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। Veteran Actor of Bollywood and TV world passed away
दोपहर किडनी फेलियर के चलते उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। सतीश शाह बीते कुछ समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। वो काफी समय से ना तो किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए थे और ना ही किसी फिल्म में। साल 2014 में उनकी आखिरी फिल्म ‘हमशक्ल’ रिलीज हुई थी। Veteran actor of Bollywood and TV world passed away
फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर निधन की खबर साझा करते हुए लिखा- ‘दुख और सदमे के साथ आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और शानदार अभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यह हमारे उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। ओम शांति satish shah dies
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























