
KSBKBT 2: बिल गेट्स “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में आएंगे नज़र
मुंबई, 23 अक्टूबर 2025 (विश्व वार्ता): स्मृति ईरानी के शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” को लोगों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग तुलसी और मिहिर की कहानी से फिर से जुड़ गए हैं। पिछले कई दिनों से इस शो को लेकर खबरें आ रही थीं कि अमेरिकी बिज़नेसमैन बिल गेट्स इस शो में कैमियो करने वाले हैं। हाल ही में स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे साफ़ हो गया है कि बिल गेट्स इस शो में नज़र आएंगे। KSBKBT 2
शो में बिल गेट्स, स्मृति ईरानी के किरदार तुलसी विरानी के साथ वीडियो कॉल पर नज़र आएंगे। चैनल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इस बार बिल गेट्स भी स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में वह तुलसी से वीडियो कॉल के ज़रिए बात करते नज़र आएंगे।
यह कहानी गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित होगी। बिल गेट्स की संस्था, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन, इन मुद्दों पर काम करती है। इसलिए स्मृति ईरानी ने इस शो के ज़रिए जागरूकता फैलाने का फ़ैसला किया। यह कहानी लगभग तीन एपिसोड तक चलेगी, जिनमें से दो में बिल गेट्स नज़र आएंगे। KSBKBT 2
इस शो में बढ़ती उम्र, बॉडी शेमिंग और फ़र्ज़ी घरेलू हिंसा जैसे कई सामाजिक मुद्दों को दिखाया गया है। शो के निर्माताओं ने मीडिया को बताया, “हमने पुरुषों और महिलाओं, दोनों की रोज़मर्रा की समस्याओं को दिखाया है। ऐसे मुद्दों को टेलीविज़न पर उठाना ज़रूरी है।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























