

Punjab News: Chief Minister Bhagwant Mann का Fake Video वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़, 21 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फर्जी वीडियो बनाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। व्यक्ति की पहचान संगरूर निवासी जगमन समरा के रूप में हुई है। राज्य साइबर सेल ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो कैसे बनाया गया। punjab cm mann fake video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगमन समरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट अपलोड किए। उन्होंने लिखा, “यह तो बस एक ट्रेलर है। जो इसे एआई साबित करेगा उसे दस लाख डॉलर का इनाम मिलेगा।” कुल सात वीडियो हैं। जगमन समरा ने एक अन्य अकाउंट से भी पोस्ट किया। जगमन समरा के नाम से सोशल मीडिया पर दो अकाउंट हैं। इनमें से एक अकाउंट में वह खुद को उद्योगपति और डबल एफएफ स्टोर्स का मालिक और सीईओ बताता है। इसमें उसने संगरूर के सरकारी रणवीर कॉलेज से अंग्रेजी में एमए करने का भी जिक्र किया है। इस अकाउंट को अब तक लगभग 33,000 लोग फ़ॉलो कर चुके हैं। punjab cm mann fake video
दूसरे अकाउंट की प्रोफ़ाइल में उन्होंने “अर्बन फ़ार्म” लिखा है। इस अकाउंट में बताया गया है कि वह डबल एफएफ स्टोर में काम करते हैं और उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से पढ़ाई की है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















