‘THE TAJ STORY’’ का बहुप्रतीक्षित, दमदार और प्रभावशाली ट्रेलर आखिरकार रिलीज़
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा की प्रस्तुति, तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित तथा परेश रावल द्वारा अभिनीत फिल्म ‘दि ताज स्टोरी’ का बहुप्रतीक्षित, दमदार और प्रभावशाली ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो चुका है। इस ट्रेलर में गहन और विचारोत्तेजक कोर्टरूम ड्रामा के साथ कहानी की भावनाओं, नैतिक संघर्षों और सच्चाई की खोज को पूरी ईमानदारी, दृढ़ता और निर्भीकता के साथ दर्शाया गया है। THE TAJ STORY
ज़ोरदार विजुअल्स और असरदार संवादों से भरपूर ‘दि ताज स्टोरी’ इतिहास के गढ़े गए संस्करणों पर सवाल उठाने से नहीं हिचकिचाती। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि असली इतिहास वही है जो तथ्यों पर आधारित हो, न कि किसी मत या राजनैतिक विचारधाराओं पर टिका हो। आस्था से ज़्यादा सच्चाई को प्राथमिकता देती यह फिल्म हमें बताती है कि हमारे अतीत का सम्मान तभी संभव है जब हम अपने देश में निहित धर्मनिरपेक्षता का सम्मान करेंगे। ‘THE TAJ STORY
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























