
Punjab News”: AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra’s की ज़मानत याचिका पर आज फैसला
विधायक पर है बलात्कार समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
चंडीगढ, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब: सनौर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की अग्रिम ज़मानत याचिका पर आज (6 अक्टूबर) फैसला आने की संभावना है।
विधायक पर बलात्कार समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है और वह लगभग एक महीने से फरार हैं। विधायक की ज़मानत याचिका पर पटियाला ज़िला अदालत में सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई लगभग ढाई घंटे चली। सुनवाई के दौरान, विधायक पठानमाजरा के वकीलों ने कई दलीलें पेश कीं, लेकिन सरकारी वकीलों ने विरोध किया।
पठानमाजरा ने अपनी याचिका में दो मुख्य दलीलें दीं। पहली, उनके खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है। दूसरी, जिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, वह लंबे समय से लंबित थी। हालांकि, सरकारी वकील ने कहा कि कार्रवाई स्थापित नियमों के अनुसार की गई थी और किसी को परेशान नहीं किया गया।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















