Asia Cup-2025, IND vs SL : भारत की सुपर-ओवर में रोमांचक जीत
श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया
सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने अकेले पलट दी बाजी
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विशवार्ता) एशिया कप 2025 का रोमांच उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच सुपरओवर तक जा पहुंचा। एशिया कप का सुपर फोर का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.भारत और श्रीलंका की टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में एक समान 202 रन बनाए. जिसके बाद रिजल्ट के लिए मुकाबला सुपर ओवर में गया.
जहां भारत ने पहली ही गेंद पर तीन रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज कर ली. भारत की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सुपर ओवर में यह छठी जीत है. टीम इंडिया इस फॉर्मेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बनी।
भारत की श्रीलंका पर टी20 में यह 23वीं जीत है जबकि पाकिस्तान न्यूजीलैंड पर 24 जीत के साथ पहले नंबर पर है. जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें लगा कि वह फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं. पथुम निसांका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस टूर्नामेंट में पहली बार हारने वाली टीम के खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया गया।
सुपर ओवर पूरी तरह से अर्शदीप के नाम रहा जिन्होंने पांच गेंद में दो रन देकर दो विकेट लिए. भारत को तीन रन का लक्ष्य मिला जो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया. इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस को हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया. इसके बाद निसांका ( 58 गेंद में 107 रन ) और परेरा (32 गेंद में 58 रन ) ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया
।
sri lanka in super over turning
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























