Bollywood Actor Sonu Sood ED के सामने हुए पेश
ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा है मामला
क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़, 24 सितंबर (विशवार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे हैं। ईडी ने उन्हें अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले इस मामले में अभिनेत्री अन्वेषी जैन और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भी ईडी के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया था।
Bollywood actor Sonu Sood reached the office of Enforcement Directorate (ED) today
सोनू सूद से पहले इस मामले में कल अभिनेत्री अन्वेषी जैन और क्रिकेटर युवराज सिंह भी ईडी के सामने पेश हुए थे। पिछले कुछ हफ्तों में ईडी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है। इसी मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया जा चुका है। इडी इस अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े मामले में लगातार कई नामचीन हस्तियों को तलब कर रही है।
1xBet एक सट्टेबाजी एप है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एप सट्टेबाजी कारोबार में 18 वर्षों से हैं। ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कई लोगों और इन्वेस्टर के करोड़ों रुपये की ठगी करने और टैक्स चोरी करने के आरोपों के चलते ऐसे कई अवैध एप्स पर ईडी की व्यापक कार्रवाई हो रही है। साल 2023 में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 1xBet समेत 174 अवैध सट्टेबाजी एप्स पर बैन लगाया था
क्या है पूरा मामला
यह जांच कथित अवैध सट्टेबाजी एप्स से संबंधित है। आरोप है कि इस सट्टेबाजी एप ने कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। Enforcement Directorate























