
Accident : स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसा
Famous Bollywood singer ज़ुबीन गर्ग का निधन
नई दिल्ली, 19 सितंबर, 2025 (विश्व समाचार): इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर का मशहूर गाना ‘या अली’ गाकर युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाने वाले गायक ज़ुबीन गर्ग का निधन हो गया है। वह 52 वर्ष के थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान ज़ुबीन का एक्सीडेंट हो गया। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें बचाया और पास के एक अस्पताल ले गई। तमाम कोशिशों के बावजूद, डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। ज़ुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। Accident while scuba diving; Famous Bollywood singer Zubeen Garg dies
वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने सिंगापुर गए थे। उन्हें 20 सितंबर को यहाँ प्रस्तुति देनी थी। नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजकों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “हमें बेहद दुख के साथ ज़ुबिन गर्ग के निधन की खबर बतानी पड़ रही है। स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्हें साँस लेने में तकलीफ़ हुई और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया। उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल भी ले जाया गया। उन्हें बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, दोपहर करीब ढाई बजे आईसीयू में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























