
Punjab News: शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान ज़ोरों पर, सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों और जल आपूर्ति नेटवर्क की तेजी से की जा रही मरम्मत: Dr. Ravjot Singh
* कहा, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को दोबारा बहाल किया जा रहा है, कूड़े वाले स्थलों को साफ़ किया जा रहा है और रोज़मर्रा की सफाई संबंधी प्रक्रियाओं की निगरानी की जा रही है
चंडीगढ़, 17 सितंबर (विशवार्ता) पंजाब भर में शहरी स्थानीय निकायों द्वारा चलाई जा रही 10 दिनों की सफाई मुहिम के तहत कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। इसमें सड़कों की मरम्मत, नालियों से गाद निकालना, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, पानी की सप्लाई लाइनों की बहाली और संवेदनशील स्थानों से कूड़ा हटाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित कस्बों और शहरों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कम्पैक्टर और फॉगिंग मशीनों की मदद से समर्पित टीमें 24 घंटे लगातार काम कर रही हैं।
अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री Dr. Ravjot Singh ने बताया कि वार्ड-वार रोस्टर तैयार किए गए हैं, ताकि योजनाबद्ध तरीके से टीमों को रोज़ाना निर्धारित क्षेत्रों में लगाया जा सके। लुधियाना जैसे बड़े नगर निगमों में ज़ोनल कमिश्नरों समेत नोडल अफसर नियमित सफाई मुहिमों के अलावा रोज़ाना दो से तीन वार्डों का दौरा करके इन कार्यों की सीधी निगरानी कर रहे हैं।
Punjab News: Cleanliness campaign in urban areas is in full swing, roads, drains, street lights and water supply network are being repaired rapidly: Dr. Ravjot Singh
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करने और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए रोज़ाना जागरूकता गतिविधियाँ की जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों की निजी भागीदारी के ज़रिए स्टाफ़ और स्थानीय निवासियों को सक्रिय रूप से शामिल किया जा रहा है, ताकि सफाई बनाए रखने के लिए समुदायों को प्रेरित किया जा सके।
डॉ. रवजोत सिंह ने आगे कहा कि कम्पैक्टरों और कचरा प्रोसेसिंग प्लांटों की रोज़ाना निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सड़कों, पानी सप्लाई नेटवर्क और स्ट्रीट लाइटों समेत क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की सक्रिय रूप से मरम्मत की जा रही है। कूड़े के संवेदनशील स्थानों को साफ़ करने और कचरे के जमाव को कम करने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि पूरे अभियान को पहले और बाद की तस्वीरों के माध्यम से दस्तावेज़ी रूप भी दिया जा रहा है। पैस्को के पूर्व सैनिकों को सभी शहरी क्षेत्रों में ज़िम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए इन कार्यों की रिपोर्टिंग, पुष्टि और निगरानी में सहयोग के लिए तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित आबादी की चिंताओं को दूर करने के लिए एक शिकायत निवारण प्रणाली भी शुरू की गई है
Cleanliness campaign in urban areas is in full swing, roads, drains
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















