
Punjab News: इस जिले मे पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता
सक्रिय अंतर-राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश
चंडीगढ़, 17 सितंबर (विशवार्ता) पंजाब के ferozepur जिले मे पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पटियाला निवासी कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.225 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इस कार्रवाई ने एक सक्रिय अंतर-राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
ferozepur police bust drug racket smuggler arrested with 5 225 kg heroin
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कृष्ण सिंह इस पूरे रैकेट में अकेला नहीं था। वह पटरान के नियाल गांव निवासी सह-आरोपी मिंटू के साथ मिलकर काम कर रहा था। दोनों मिलकर पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में भी हेरोइन की आपूर्ति करते थे। यह गिरोह लंबे समय से नशे का कारोबार फैला रहा था और कई जगहों पर अपनी सप्लाई चेन स्थापित कर चुका था।






















