
India VS Pakistan मैच पर Punjab CM का बड़ा बयान, पढ़ें क्या कहा ?
CM Mann बोले- दिलजीत को देशद्रोही कहा, अब केंद्र पहलगाम-पुलवामा को भूल गया
चंडीगढ़, 14 सितंबर, 2025 (विश्व वार्ता) – भारतीयों के विरोध के बीच, एशिया कप टी20 में आज रात 8 बजे दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है।
वहीं, पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी आशान्या ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सारी भावनाएं खत्म हो गई हैं। क्या बीसीसीआई को 22 अप्रैल को पहलगाम में मारे गए 26 लोगों के परिवारों के प्रति सहानुभूति नहीं है? पहलगाम में बीसीसीआई के परिवार का कोई भी व्यक्ति शहीद नहीं हुआ, इसीलिए आज यह मैच खेला जा रहा है। उन्होंने क्रिकेटरों से इस मामले में स्टैंड लेने की अपील की है। उन्होंने आम लोगों से भी यह मैच न देखने की अपील की है। पाकिस्तान के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए।
India-Pak Match
इसके साथ ही, सीएम भगवंत मान भी भारत-पाकिस्तान मैच के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से पहले बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म को हमले के बाद रिलीज़ होने से रोक दिया गया। उस समय कहा गया था कि दिलजीत की फिल्म रोक दो, वो देशद्रोही है, लेकिन अब पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा क्रिकेट मैच नहीं रोका जाएगा क्योंकि बिग बॉस का बेटा आईसीसी का मुखिया है।






















