Punjab News: 8 किलो ग्राम हेरोइन बरामदगी मामला: Gursevak’s के बयान पर पिता-पुत्र समेत चार व्यक्ति 12 किलो ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार; कुल बरामदगी 20 किलो ग्राम तक पहुँची
— ताज़ा गिरफ्तारियों के साथ तरन तारन और अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा पार से चल रहे अंतर-बॉर्डर कार्टेल का एक और मजबूत गठजोड़ हुआ उजागर: डीजीपी गौरव यादव
— पाकिस्तान-आधारित स्मगलर हेरोइन और हथियारों की खेप भेजने के लिए ड्रोन का कर रहे थे उपयोग: सीपी गुरप्रीत भुल्लर
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) 8.1 किलो ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले के अगले-पिछले संबंधों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, कमिशनरेट पुलिस अमृतसर ने चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 12 किलो ग्राम हेरोइन, .30 बोर पिस्तौल सहित एक मैगज़ीन बरामद की है, जिससे इस मामले में जब्त की गई कुल हेरोइन की मात्रा 20.1 किलो ग्राम तक पहुँच गई है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरभेज सिंह (50) और उसका पुत्र गुरदित्त सिंह (22), दोनों निवासी ग्राम नारला, तरनतारन; मलकीत सिंह (50) निवासी ग्राम डाल, तरनतारन और गुरजीत सिंह (29) निवासी ग्राम कोटली साका, अजनाला, अमृतसर के रूप में हुई है।
Punjab News: 8 kg heroin seizure case: Four persons including father and son were arrested along with 12 kg heroin on Gursevak’s statement; Total recovery reached 20 kg
यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा कुख्यात नशा तस्कर सोनी सिंह उर्फ सोनी को उसके चार साथियों – गुरसेवक सिंह, विशालदीप सिंह उर्फ गोला, गुरप्रीत सिंह और अरशदीप सिंह – समेत गिरफ्तार करके हेरोइन तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश करने के उपरांत हासिल हुई थी। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से पहले भी 8.1 किलो ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ताज़ा गिरफ्तारियों से तरनतारन और अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा पार से चल रहे कार्टेल का एक और मजबूत गठजोड़ उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी दोषी एक-दूसरे से और पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क करने के लिए वॉट्सएप का उपयोग कर रहे थे।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए अन्य जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर गुरसेवक सिंह ने खुलासा किया कि पिता-पुत्र गुरभेज सिंह और गुरदित्त सिंह, मलकीत सिंह के साथ मिलकर इस क्षेत्र में ड्रग सिंडीकेट चला रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरभेज सिंह तरनतारन सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी कारवाइयों को अंजाम दे रहा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संपर्क बनाए रखता था।
सीपी ने कहा कि दोषी गुरभेज सिंह अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित अपने साथी मलकीत सिंह के खेतों में ड्रोन के जरिए खेपें प्राप्त कर रहा था।
उन्होंने बताया कि दोषी गुरभेज हेरोइन की खेपों को सुरक्षित रूप से छुपाने के लिए पशुओं के वाड़ों का उपयोग कर रहा था। उनके खुलासे के बाद, उनके घर में प्लास्टिक के डब्बों में बंद करके मिट्टी के टोए में रखी 10 किलो हेरोइन बरामद की गई।
सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच के दौरान गुरजीत सिंह की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके घर की तलाशी के दौरान 2.006 किलो हेरोइन, एक .30 बोर पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पिस्तौल उसके बेड के गद्दे के अंदर छुपाया गया था।
इस संबंध में एफआईआर नंबर 177 दिनांक 06-09-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 27-ए, 21-सी और 29 के तहत अमृतसर के थाना छेहरटा में पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
Punjab News: 8 kg heroin seizure case: Four persons including father and son were arrested along with 12 kg heroin on Gursevak’s statement; Total recovery reached 20 kg























