
Nepal में हिंसा-आगजनी देख छलका अभिनेत्री Manisha koirala का दर्द
Manisha koirala ने इसे कहा “काला दिन”
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) नेपाल से गहरी जड़ें रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इस घटना पर अपना दर्द और गुस्सा ज़ाहिर किया है नेपाल की सड़कें गुस्से से जल रही हैं क्योंकि जेन-ज़ी के युवा सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक प्रतिबंध लगाने के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया गया,
manisha koirala reaction angry on gen z protest said answering the voice of the public with
bullets
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक भयावह विरोध प्रदर्शन की तस्वीर शेयर की — ज़मीन पर पड़ा खून से लथपथ एक जूता। इसके साथ उन्होंने लिखा: “आज नेपाल के लिए एक काला दिन है। लोगों की आवाज़, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ उनके गुस्से और न्याय की उनकी माँग का जवाब गोलियों से दिया गया।” उनके प्रभावशाली शब्दों की ऑनलाइन गहरी गूंज हुई, हज़ारों लोग उनके साथ एकजुटता में खड़े हुए और नेपाल सरकार से जवाबदेही की मांग की।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























