
Harbhajan Singh ETO ने बाढ़ से मार्गो के हुए नुक़सान का लिया जायज़ा
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लोक निर्माण मंत्री Harbhajan Singh ETO ने पंजाब सड़क एवं पुल विकास बोर्ड मोहाली में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित बुनियादी ढाँचे-सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।
इस समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री Harbhajan Singh ETO ने अब तक हुए अनुमानित नुक़सान और तत्काल मरम्मत के लिए ज़रूरी फंड का जायज़ा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नुक़सानग्रस्त रास्तों, ख़ास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में, तुरंत मरम्मत कर संपर्क बहाल किया जाए ताकि राहत कार्यों में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जहाँ बाढ़ के पानी से रास्ते बह गए हैं वहाँ स्थिति के अनुसार पानी की निकासी के लिए काज़वे, पाइप या बाक्स कलवर्ट बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाए।
Harbhajan Singh ETO took stock of the damage caused by floods
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ इस कठिन समय में बढ़-चढ़कर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ़ गगनदीप सिंह, सभी मुख्य इंजीनियर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ से हुए नुक़सान को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का भी निर्णय लिया।
Read more news: www.wishavwarta.in
.—-






















