लुधियाना,चंडीगढ,6 सिंतबर (विश्ववार्ता) Ludhiana Flood Situation – लुधियाना में सतलुज नदी में बाढ़ का खतरा (लुधियाना बाढ़ की स्थिति) बना हुआ है। ससराली गाँव के पास सतलुज नदी पर बना बांध पिछले 48 घंटों से टूटने का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को पानी आगे बढ़ते हुए सुरक्षा के लिए बनाए गए रिंग बांध तक पहुँच गया है।
यह नया रिंग बांध मुख्य बांध से 700 मीटर दूर बनाया गया है, ताकि पानी के तेज़ बहाव को नियंत्रित किया जा सके। स्थिति को देखते हुए यहाँ सेना और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने बांध को टूटने से बचाने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि पानी का बहाव बहुत तेज़ है।
Ludhiana Flood Situation
बता दें कि अगर यहाँ से पानी निकला तो लुधियाना के 14 गाँव बाढ़ की चपेट में आ जाएँगे (लुधियाना बाढ़ की स्थिति)। इसके अलावा, राहों रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, नूरवाला रोड और समराला चौक जैसे शहरी इलाकों में भी पानी पहुँच सकता है। साहनेवाल के धनानसू इलाके में भी पानी भरने की आशंका है, जिससे 50 हज़ार से ज़्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। Ludhiana Flood Situation