Asia cup-2025: India ने Malaysia को 4-1 से हराया
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता)India vs Malaysia बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का सामना आज मलयेशिया से हुआ। सुपर-4 चरण में यह मेजबानों का दूसरा मैच था, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से जीत लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा है। पहले क्वार्टर में मलयेशिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। उनके लिए शफीक हसन (पहले मिनट) ने गोल दागा।
india vs malaysia hockey india will face malaysia mandeep singh
दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की। उनके लिए मनप्रीत सिंह (15वें मिनट), सुखजीत सिंह (17वें मिनट) और शैलेंद्र लाकड़ा (23वें मिनट) ने गोल दागे। इसी के साथ भारत ने मलयेशिया पर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में सागर विवेक प्रसाद (37वें मिनट) ने गोल कर भारत की बढ़त 4-1 कर दी। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।





















