
Entertainment News: tamil एक्टर विशाल और एक्ट्रेस sai dhanshika ने की सगाई
चंडीगढ, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर विशाल ने अपनी जिंदगी का खास पल फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। विशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा – “मेरे जन्मदिन पर मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी प्रियजनों का धन्यवाद। आज मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये खुशी साझा करते हुए बेहद खुश हूं कि मेरी सगाई साई धनशिका के साथ हो गई है। आप सबके प्यार और शुभकामनाओं की हमेशा जरूरत है।”
विशाल और साई धनशिका एक-दूसरे को पिछले 15 सालों से जानते हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी रही है। इसी साल मई में दोनों ने एक इवेंट के दौरान अपनी सगाई की जानकारी दी थी।























