

Haryana Assembly Monsoon Session का आज आखरी दिन
आज भी सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
CM सैनी के जवाब को लेकर विपक्ष में रोष
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) Monsoon Session Haryana Assembly हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखरी दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावाना है। गत दिवस सीएम ने अपने जवाब में लॉ एंड आॅर्डर को लेकर कांग्रेस के कार्यकाल और बीजेपी सरकार के कार्यकाल को लेकर तुलनात्मक स्पीच दी। इसके अलावा 2005 से लेकर 2014 में हुए बड़े अपराधों को भी सदन में रखा।
जिसको लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा काफी नाराज दिखे और उन्होंने सदन में चर्चा का बहिष्कार कर दिया। सीएम नायब सैनी के इस बयान से विपक्ष में रोष है। आज की चर्चा के दौरान भी सदन में इस मुद्दे का असर दिख सकता है। संभावना है कि विधायी कार्य कम होने के कारण सत्र की कार्यवाही सिंगल सिटिंग में ही पूरी कर ली जाएगी।
इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा, ये सच सुन नहीं सकते, न ही बोल सकते हैं। इसलिए, इनकी सदन छोड़ने की आदत बनी हुई है। पुलिस के डर से कई गैंगस्टर हरियाणा छोड़कर चले गए। वहां भी छिप कर रह रहे हैं।





















