
AAP के पूर्व मंत्री Saurabh Bhardwaj के 13 ठिकानों पर Ed की छापेमारी
केजरीवाल बोले- AAP को परेशान किया जा रहा
क्या है पूरा मामला ?
आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल पूछते हुए पोस्ट किया, आज Saurabh Bhardwaj के यहां रेड क्यों हुई? इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा, क्योंकि पूरे देश में मोदी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ध्यान हटाने के लिए रेड डाली गई है।
क्या है पूरा मामला ?
विवाद का केंद्र वर्ष 2018-19 में दिल्ली सरकार द्वारा स्वीकृत 24 अस्पतालों के निर्माण से जुड़ा है। इन अस्पतालों को महज 6 महीने में तैयार करना था, लेकिन 3 साल बीत जाने के बावजूद अधिकतर प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब ₹800 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन सिर्फ 50% कार्य ही पूरा हो पाया है।
गंभीर अनियमितताओं के आरोप
– कई प्रोजेक्ट्स में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और ठेकेदारों की संदिग्ध भूमिका उजागर हुई है।
– LNJP अस्पताल की लागत पहले ₹488 करोड़ थी, जो बढ़कर ₹1,135 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं दिखाई दी।
– कई जगहों पर निर्माण कार्य बिना जरूरी सरकारी मंजूरी के शुरू कर दिया गया।
– हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) जैसी महत्वपूर्ण योजना वर्ष 2016 से लंबित है, और इस देरी को जानबूझकर रणनीतिक बताया जा रहा है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















