
Asia Cup-2025 से पहले Sourav Ganguly को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस टीम के मुख्य कोच बने
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान sourav ganguly को एसए20 लीग के नए सत्र से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान sourav ganguly को साउथ अफ्रीका लीग SA20 के नए सीजन के शुरू होने से पहले प्रीटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच बनाया गया है. ये टीम IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की सहयोगी टीम है. इन दोनों टीमों का मालिक JSW स्पोर्ट्स और GMR है. दुनिया के कई देशों में होने वाली लीग के नाम आईपीएल की फ्रेंचाइजी के नामों के आधार पर ही रखे गए हैं और इन टीमों को भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों ने खरीदा है।
sourav ganguly got big responsibility pretoria capitals team head coach
प्रीटोरियो कैपिटल्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है कि नए सीजन के लिए sourav ganguly को टीम का हेड कोच बनाया गया है. प्रीटोरिया कैपिटल्स ने sourav ganguly को प्रिंस कहते हुए पोस्ट के साथ लिखा कि ‘प्रिंस कैपिटल्स कैंप में रॉयल फेयर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं’. इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सौरव गांगुली हमारे नए हेड कोच हैं’. साथ में लिखा कि ‘सेंचुरियन आपका इंतजार कर रहा है। गांगुली इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर रह चुके हैं और अब पहली बार प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच बनाए गए हैं। head coach
sourav ganguly को भारत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है। उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच और 311 वनडे मैच खेले हैं। इन दोनों फॉर्मेट में उन्होंने 18,000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 2003 के वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल तक पहुँचाया था। इसके अलावा, बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई बार नेतृत्व दिया। पहले भी sourav ganguly ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा था कि उन्होंने कभी टीम इंडिया को कोचिंग देने के बारे में सोचा नहीं, लेकिन अगर भविष्य में मौका मिला तो वह इसके लिए तैयार रहेंगे।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















