
रियलिटी शो Bigg- Boss 19 एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटा
कब और कहां देख पाएंगे ग्रैंड प्रीमियर ?
चंडीगढ़, 24 अगस्त: (विश्ववार्ता) टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट फेमस और सक्सेसफुल रियलिटी शो Bigg- Boss 19 एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। मेकर्स ने इस बार शो को राजनीति की थीम पर आधारित किया है।
कंटेस्टेंट्स को दो टीमों सत्ता और विपक्ष में बांटा जाएगा। साथ ही दर्शकों की वोटिंग से भी यह तय होगा कि कौन से सेलिब्रिटी शो का हिस्सा बनेंगे।
आपको बता दें कि सुपरस्टार Salman khan शो को होस्ट करेंगे और उनका दबंग अंदाज एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।
Bigg- Boss 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होने जा रहा है। दर्शक इसे जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकेंगे। वहीं, कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे से किया जाएगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























