
Punjab Government द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी के आदेश: Hardeep Singh Mundian
इस जिले में अलर्ट जारी
डीसी समेत सभी अफसर सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी
अफवाहों पर ध्यान न दें- DC
चंडीगढ़, 22 अगस्त: (विश्ववार्ता) Punjab Government: राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. Hardeep Singh Mundian ने आज बताया कि राज्य सरकार ने दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित फसलों और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं। सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों बाऊपुर जदीद और सांगरां में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवज़ा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा, राहत और संचार संबंधी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम (01882-220412) से संपर्क किया जा सकता है।
Punjab Government
उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए गए हैं कि पानी घटते ही जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी पूरी कर रिपोर्ट पेश करें ताकि प्रभावित लोगों को उनका बनता मुआवज़ा समय पर दिया जा सके। राजस्व मंत्री ने बताया कि पानी से प्रभावित प्रमुख ज़िलों कपूरथला, तरन तारन, फिरोज़पुर और फाजिल्का में राहत कार्यों की निगरानी मंत्री समूह द्वारा की जा रही है। कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न ज़िलों का दौरा कर जहां प्रभावित लोगों से मुलाकात की जा रही है, वहीं राहत कार्यों पर लगातार नज़र रखी जा रही है।
Hardeep Singh Mundian आगे कहा कि कपूरथला ज़िले में राहत कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को राशन, पीने का पानी, दवाइयाँ और पशुधन की देखभाल जैसी ज़रूरी सुविधाएँ युद्धस्तर पर मुहैया कराई जा सकें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाढ़ रोकू प्रबंधों के तहत राज्यभर में धुसी बांधों और एडवांस बांधों को और मज़बूत करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धुसी बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Hardeep Singh Mundian ने नाव के माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनकी मांग के अनुसार प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की और टीमें तैनात करने के आदेश दिए ताकि राहत कार्यों में कोई रुकावट न आए। उन्होंने प्रभावित लोगों को सूखा राशन, दवाइयाँ और पीने का पानी भी उपलब्ध करवाया। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को त्वचा रोगों और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।
पशुधन की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के आदेश देते हुए स. मुंडियां ने कहा कि वेटरनरी डॉक्टर प्रभावित गांवों और डेरों में जाकर पशुओं की जांच करें। प्रभावित लोगों के हौसले को सलाम करते हुए स. मुंडियां ने उन्हें आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर डैमों से छोड़े जा रहे पानी और दरियाओं में बहाव के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा, एसएसपी गौरव तूरा तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















