Entertainment News: यह Bhojpuri Actor फंसा मुसीबत मे
धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश
चंडीगढ़, 22 अगस्त: (विश्ववार्ता) entertainment: वाराणसी की एक अदालत ने एक स्थानीय होटल व्यवसायी की शिकायत पर कैंटोनमैंट थाने को भोजपुरी फिल्म अभिनेता-गायक पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। varanasi court के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने व्यवसायी विशाल सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद 13 अगस्त को आदेश पारित किया। विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को 2018 की फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगा गया।
varanasi court orders fir against bhojpuri actor pawan singh-three-others
वकील के अनुसार, विशाल सिंह की मुलाकात 2017 में मुंबई के फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी, जिसके बाद उन्हें इस फिल्म से जुड़े कई लोगों से मिलवाया गया। आरोप है कि सिंह को मुनाफे का वादा करके फिल्म में निवेश करने के लिए राजी किया गया था, और उन्हें मनाने के लिए पवन सिंह के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने अपनी और अपने भाई की कंपनी से लगभग 32.60 लाख रुपए अलग-अलग खातों में जमा किए।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























