श्री Mata Vaishno Devi जा रही बस हुई दुर्घटना ग्रस्त
मौके पर अफरा-तफरी मची, 70 श्रद्धालु सवार थे
राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची पुलिस
चंडीगढ़, 21 अगस्त: (विश्ववार्ता) Jammu-Kashmir के सांबा में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू-पठानकोट हाईवे से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत होने की जानकारी दी जा रही है। जबकि 40 के करीब श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से कई घायलों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जाता है कि बस में करीब 70 श्रद्धालु सवार थे। जो कि कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम और शिवखोड़ी जा रहे थे।
Mata Vaishno Devi
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा वीरवार सुबह 3 बजे के आसपास हुआ। श्रद्धालुओं से भरी यह बस उत्तर प्रदेश से आ रही थी। जब बस सांबा के जटवाल इलाके के पास जम्मू-पठानकोट हाईवे से गुजरी तो अचानक से अनियंत्रित होकर हाईवे से 30 फीट नीचे जा गिरी। बस हाईवे के दोनों लेन के बीच खाली जगह में गिरी और वहीं फंस गई। श्रद्धालु भी बस के अंदर ही फंस गए। जिन्हें जद्दोजहद के साथ बाहर निकाला गया। हादसे के समय अधिकतर श्रद्धालु सो रहे थे। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
Jammu-Kashmir Pilgrims Bus Fell Down From Highway Going To
इधर हादसे की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस टीम राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों को बस से बाहर निकाला गया। इस दौरान क्रेन की मदद ली गई। बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों में बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल चल रहा है। वहीं पुलिस ने हादसे में मारे गए एक मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं शुरुवाती जांच में बस का एक टायर फटने से हादसे की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस हादसे को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। चालक से पूछताक्ष की जा रही है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























