
china विदेश मंत्री वांग यी और एनएसए Ajit doval के बीच हुई अहम बैठक
द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा
चंडीगढ़, 19 अगस्त: (विश्ववार्ता) भारत दौरे पर आए चीनी विदेश मंत्री wang yi और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) nsa ajit doval के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान doval ने कहा कि सीमा पर शांति और सौहार्द बना हुआ है। मुझे उम्मीद है कि विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता सफल होगी। हमारे प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन का दौरा करने वाले हैं। इसलिए आज की वार्ता बहुत महत्वपूर्ण है।
बताना चाहेंगे इस बैठक में सीमा पर तनाव, व्यापार, उड़ान सेवाओं की बहाली और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इसे लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पिछले साल बनी सहमति को लागू करने, उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को बढ़ाने, आपसी विश्वास को मजबूत करने और मतभेदों को प्रबंधित करने में मदद करेगी। भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने भी इस दौरे के महत्व को रेखांकित किया।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















