
Vice President Election : महाराष्ट्र के राज्यपाल CP Radhakrishnan होंगे NDA के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन ?
चंडीगढ़, 18 अगस्त: (विश्ववार्ता) Vice President Election महाराष्ट्र के राज्यपाल CP Radhakrishnan उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
राधाकृष्णन 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा। मतगणना भी उसी दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।
गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक था
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश चल रही थी. धनखड़ के अंतिम समय में सरकार के साथ उनकी तल्खी को लेकर यह तय हो गया था कि इस बार बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले किसी नेता को उम्मीदवार चुना जाएगा।
7 तारीख को NDA के सभी फ्लोर लीडर की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का चयन पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. जिसके बाद भाजपा आलाकमान ने उम्मीदवार की तलाश शुरू की. आज दिल्ली में करीब 2 घंटे तक चली बीजेपी संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी।
फिर एनडीए के सभी सहयोगी दलों से राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के बारे में बताया गया. साथ ही यह बताया गया कि उन्हें ही क्यों चुना जा रहा है. इसके बाद जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























