
देश में सियासी माहौल गर्माया: Election commission की बड़ी Press-Conference आज
SIR मुद्दे पर दे सकता है जवाब
चंडीगढ़, 17 अगस्त: (विश्ववार्ता) Election commission कल रविवार को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी चुनाव आयोग के डायरेक्टर जनरल (मीडिया) की ओर दी गई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग एसआईआर को लेकर उठे सवालों के जवाब दे सकता है।
निर्वाचन आयोग के महानिदेशक (मीडिया) के अनुसार, press-conference नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आयोजित की जाएगी। हालांकि किस संबंध में यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, इसको लेकर आयोग ने कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस press-conference में चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देगा। वहीं निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा अपडेट शेयर कर सकता है।
देश में सियासी पारा हाई है। जहां एक ओर बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, सपा समेत तमाम विपक्षी दल बीजेपी और निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं।
राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं का आरोप है लोकसभा चुनाव 2024 और 2019 में चुनाव आयोग ने कई योग्य वोटरों का नाम लिस्ट से काट दिया और फर्जी लोगों के नाम जोड़े गए। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर बीजेपी के साथ मिलकर धांधली का आरोप लगाया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/





















