West bengal के Bardhaman में भीषण सड़क हादसा
खड़े ट्रक में जा घुसी बस; 10 की मौत, 35 घायल
चंडीगढ़, 16 अगस्त: (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल के गंगासागर में स्नान कर मोतिहारी लौट रहे तीर्थयात्रियों की एक बस बर्धमान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस एक डंपर से टकरा गई। इससे बस में सवार 11 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 35 घायल हो गए। सभी 11 मृतक मोतिहारी के चिड़िया, लालबेगिया और गजपुरा के रहने वाले थे। मृतकों में 5 बच्चे भी हैं। 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
(Bardhaman)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी बर्धमान में नाला फेरी घाट के पास खड़े एक ट्रक से यात्री बस टकरा गई। जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो हादसे की भयावहता बयां कर रहे हैं। घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
घायलों ने बताया कि बस चालक को नींद आ गई थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के शिकार सभी लोग श्रद्धालु हैं। वे गंगासागर से मोतिहारी लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं ने 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू की थी। वे पहले देवघर और फिर गंगासागर गए।
45 श्रद्धालुओं को लेकर बस मोतिहारी से देवघर और गंगासागर के लिए रवाना हुई थी। बस गंगासागर से मोतिहारी लौट रही थी। बस चालक को नींद आ गई, जिससे वह NH-19 पर खड़े ट्रक को नहीं देख सका। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुँच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रहा है। प्रशासन घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा रहा है। साथ ही, मृतकों के शवों को उनके परिजनों तक पहुँचाने का काम भी जारी है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























