भारत आज धूमधाम से मना रहा है अपना 79वां Independence day
PM Modi आज लगातार 12वीं बार फहराएंगे लाल किले पर तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर बनेंगे कई रिकॉर्ड
राष्ट्रगान बैंड में पहली बार शामिल होंगे अग्निवीर
चंडीगढ़, 15 अगस्त: (विश्ववार्ता) आज देश भर मे 15 अगस्त यानि की स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज 15 अगस्त 2025 को लाल किले से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराकर इतिहास रचेंगे. यह किसी गैर-कांग्रेसी पीएम का नया रिकॉर्ड होगा। राष्ट्रगान बैंड में पहली बार अग्निवीर शामिल होंगे, 15 अगस्त 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।
इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वे लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. यह उपलब्धि उन्हें देश के इतिहास में एक खास स्थान दिलाएगी, क्योंकि अब तक कोई भी गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर पाया है।
नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया है. इस साल 2025 में उनका यह सिलसिला 12 वर्षों का हो जाएगा. इससे पहले, गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था, जिन्होंने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























