

Punjab Police और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ लगी बडी सफलता
दो मोस्ट वांटेड शूटर गिरफ्तार
DGP Punjab ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 14 अगस्त: (विश्ववार्ता) : Punjab Police और AGTF फोर्स ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि टीम ने शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को दबोच लिया। इस बात की जानकारी DGP Punjab ने टवीट के माध्यम से शेयर की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक हत्या के बाद नेपाल भाग गए थे। विदेशी आकाओं के निर्देश पर वे पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने के लिए वापस लौटे थे। बता दें कि दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है। punjab, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में उनके खिलाफ 15 से ज्यादा गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। हाल ही में फाजिल्का में हुई भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या में भी ये वांछित थे।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























