• Latest
  • Trending
  • All

Punjab: CM भगवंत  मान और केजरीवाल द्वारा सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए anti drone system प्रणाली की शुरुआत

August 9, 2025

Mann Government गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले चार बड़े जुलूस निकालेगी: Harpal Singh Cheema

September 22, 2026

CM मान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, किया बड़ा ऐलान 

September 22, 2026

Haryana Anti-Terrorist Squad ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का किया बडा खुलासा

September 22, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Bulletin Hindi News शाम 4.30 बजे तक Wishavwarta की Important खबरों के साथ

September 22, 2026

Punjab Government ने फार्म स्टे पॉलिसी में किए बड़े बदलाव , पढ़ें पूरी खबर

September 22, 2026

PM Modi ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी

September 22, 2026

Cabinet Minister Mundian ने ‘Mann De Munafe’ campaign’ कैंपेन के तहत साहनेवाल हलके के जंडियाली गांव का किया दौरा 

September 22, 2026

 ED ने मोहाली में GMADA ऑफिस पर मारा छापा 

September 22, 2026

Haryana News: धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसान और पुलिस आमने-सामने

September 22, 2026
Yash Thakur of India celebrates the wicket of Dion Myers of Zimbabwe during the 3rd T20 International match between Zimbabwe and India at the Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe on July 26, 2026.

Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

क्रिकेट इतिहास मे पहली बार भारत व जापान के बीच रोमांचक मुकाबले मे भारत ने मारी बाजी

September 22, 2026

Asian Games 2026 एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल

September 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

September 22, 2026
Punjabi News
English News
Tuesday, September 22, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Punjab: CM भगवंत  मान और केजरीवाल द्वारा सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए anti drone system प्रणाली की शुरुआत

by Wishav Warta Hindi Team
August 9, 2025
in पंजाब

Punjab : CM भगवंत  मान और केजरीवाल द्वारा सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए anti-drone system प्रणाली की शुरुआत

पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस प्रणाली को तैनात करने वाला देश का पहला राज्य बना

यह पहल नशे के खिलाफ जारी जंग में नया अध्याय लिखेगी: अरविंद केजरीवाल

कहा, आने वाले दिनों में राज्य भर में छह और ऐसी प्रणालियां तैनात की जाएंगी

यह प्रणाली पठानकोट से फाजिल्का तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में तैनात रहेगी: भगवंत सिंह मान

ए.डी.एस. प्रणाली नशा और हथियारों की तस्करी का मुकाबला करने में सुरक्षा बलों के लिए और अधिक मददगार साबित होगी

तरन तारन, चंडीगढ़, 9 अगस्त: (विश्ववार्ता) सीमा पार से नशे की तस्करी रोकने के लिए एक ऐतिहासिक पहल के तहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज ‘बाज आंख’ एंटी-ड्रोन प्रणाली (ए.डी.एस.) को हरी झंडी दिखाई, जिससे पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस प्रणाली को तैनात करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस पहल से नशे के खिलाफ मुहिम में एक और शानदार अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नशा तस्करों से मिलीभगत के कारण यह अभिशाप राज्य में फैल गया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ी है और इस कारोबार में शामिल बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला गया है।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से पंजाब में नशे की सप्लाई की जा रही है और उन्हें रोकने के लिए यह एंटी-ड्रोन प्रणाली शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब को इस लानत से मुक्त करने के लिए तीन एंटी-ड्रोन प्रणालियां शुरू की गई हैं और छह और जल्द शुरू की जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशा तस्करों द्वारा इस गैरकानूनी कारोबार से हासिल की गई संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब की ईमानदार सरकार ने नशे के सबसे बड़े और कुख्यात सौदागरों को सलाखों के पीछे डाल दिया है। उन्होंने कहा कि ये तस्कर, जो समाज को जहर देकर खुद ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं, हमारे लोगों के असली दुश्मन हैं और राज्य सरकार उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “युद्ध नशों विरुद्ध ” मुहिम के तहत पंजाब ने आज सीमा पार से नशे की तस्करी रोकने के लिए आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से पंजाब की 553 किलोमीटर सीमा लगती है, जिसे नशा और हथियारों की तस्करी के लिए सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और ड्रोन-आधारित तस्करी से पैदा हुई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नौ एंटी-ड्रोन यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन यूनिटों पर 51.4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे देश की सशस्त्र सेनाएं और बीएसएफ पहले से ऐसी प्रणालियों का उपयोग कर रही हैं, लेकिन पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी-ड्रोन प्रणाली तैनात की है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सीमा पार से नशा सप्लाई करने वाले तस्करों को कड़ा जवाब देगी। उन्होंने बताया कि देश विरोधी तत्व अक्सर समाज विरोधी गतिविधियों के लिए तकनीक का उपयोग करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश के दुश्मनों ने पंजाब के युवाओं की जिंदगी तबाह करने के लिए ड्रोन को हथियार में बदल दिया है और सीमा पार से नशा तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सीमा पार से नशा तस्करी रोकने के लिए अथक मेहनत करने पर सुरक्षा बलों की सराहना की। उन्होंने बताया कि 2024 में हेरोइन, हथियारों और गोला-बारूद से लदे कुल 283 ड्रोन जब्त किए गए थे और 2025 में अब तक 137 ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पठानकोट से फाजिल्का तक सीमा पर दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में यह एंटी-ड्रोन प्रणाली तैनात की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सीमा के जरिए राज्य में प्रवेश करने वाले किसी भी ड्रोन को तुरंत निष्क्रिय किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि दूसरी सुरक्षा पंक्ति का मतलब है सीमा जिलों में पंजाब पुलिस की तैनाती, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के पीछे काम करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एंटी-ड्रोन प्रणाली सुरक्षा बलों को नशा और हथियारों की तस्करी से निपटने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रणाली उन खास सीमा क्षेत्रों में तैनात की जाएगी, जहां ड्रोन गतिविधि ज्यादा देखी गई है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब पुलिस के पास ड्रोन को निष्क्रिय करने के लिए ऐसा कोई सिस्टम नहीं था, लेकिन अब यह प्रणाली पंजाब पुलिस को अधिक सक्षम बनाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रणाली ड्रोन की लोकेशन और उसके ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों का सटीक पता लगाने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रणाली ऑटोमेटेड अलर्ट तकनीक के साथ आती है, जो ड्रोन गतिविधि का पता लगते ही तुरंत अधिकारियों को सूचित करती है, जिससे मैनुअल निगरानी की जरूरत नहीं रहती। उन्होंने कहा कि इस उन्नत प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ, भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखा जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि “नशे के खिलाफ जंग” के तहत स्कूलों में नशा विरोधी पाठ्यक्रम पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिसका उद्देश्य 8 लाख छात्रों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ पंजाब की लड़ाई अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है और राज्य सरकार की मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के तीसरे चरण के तहत सभी सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के जरिए 9वीं-12वीं के 8 लाख छात्रों को नशे के सेवन से जुड़े खतरों के बारे में बताया जाएगा और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस नशा विरोधी कार्यक्रम में 3,658 स्कूल शामिल होंगे और छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रमुख वैज्ञानिक भी इसका हिस्सा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 के बाद राज्य में नशे की जड़ें जानबूझकर राजनीतिक नेताओं के समर्थन से साजिश के तहत बोई गई थीं। हालांकि, उनकी सरकार ने इस खतरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए व्यवस्थित रणनीति अपनाई है और सबसे बड़े सौदागरों को सलाखों के पीछे डाला गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो लोग नशा तस्करों के साथ हाथ मिलाकर अपने सत्ता काल में उन्हें संरक्षण देते थे, वे आज सलाखों के पीछे हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य मौजूद थे।

Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/

Tags: anti drone systemkejriwallaunchPunjab CM
Share200Tweet125SendSendShareScan

Related

Mann Government गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले चार बड़े जुलूस निकालेगी: Harpal Singh Cheema

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

मान सरकार गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले चार बड़े जुलूस निकालेगी: हरपाल सिंह चीमा चार जुलूस...

CM मान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, किया बड़ा ऐलान 

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

CM मान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, किया बड़ा ऐलान  चंडीगढ, 22 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय महिला...

Punjab Government ने फार्म स्टे पॉलिसी में किए बड़े बदलाव , पढ़ें पूरी खबर

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

Punjab Government ने फार्म स्टे पॉलिसी में किए बड़े बदलाव , पढ़ें पूरी खबर चंडीगढ़, 22 सितंबर (विश्व वार्ता) –...

Cabinet Minister Mundian ने ‘Mann De Munafe’ campaign’ कैंपेन के तहत साहनेवाल हलके के जंडियाली गांव का किया दौरा 

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

Cabinet Minister Mundian ने ‘Mann De Munafe' campaign’ कैंपेन के तहत साहनेवाल हलके के जंडियाली गांव का किया दौरा  लुधियाना,चंडीगढ,...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Mann Government गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले चार बड़े जुलूस निकालेगी: Harpal Singh Cheema

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

मान सरकार गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले चार बड़े जुलूस निकालेगी: हरपाल सिंह चीमा चार जुलूस...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA