Delhi के जैतपुर में बड़ा हादसा, बारिश से गिरी दीवार
अब तक इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 9 अगस्त: (विश्ववार्ता) Delhi के हरीनगर में आज (शनिवार) सुबह बारिश के दौरान एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक दीवार गिरने से आठ लोग दब गए। यह हादसा jaitpur थाना क्षेत्र स्थित बाबा मोहन Ram mandir के पास समाधि स्थल पर हुआ। घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 6 और 7 साल की बच्चियां भी शामिल हैं।
इस हादसे की जानकारी देते हुए एडिशनल DCP साउथ ईस्ट, ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि दीवार गिरने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद झुग्गियों को खाली करवा दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही थी, जिससे दीवार का मलबा गिर पड़ा।
Read more news:https://wishavwarta.in/hindi/























