
आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर Punjab भर मे Police ने किये सुरक्षा के कडे प्रबंध
Punjab Police ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान
चंडीगढ़, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) आगामी स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए Punjab Police ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर राज्य के 151 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया गया। pPunjab Police ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया।
इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 160वें दिन भी नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा और 352 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 59 प्राथमिकी दर्ज कर 96 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 160 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,149 हो गई है।
विशेष DGP ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम, 12627 नशीली गोलियां और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि 106 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 232 से अधिक पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशनों की जाँच की और राज्य भर में नशा प्रभावित क्षेत्रों में छापेमारी की और दिन भर चले अभियान के दौरान 375 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की।
विशेष DGP ने कहा कि पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत 53 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















