
International News : NSA Ajit doval ने रूसी राष्ट्रपति Vladimir putin से की मुलाकात
कहा- भारत और रूस का रिश्ता बहुत खास
पुतिन इस साल भारत आएंगे
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) India के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) NSA Ajit doval ने मॉस्को यात्रा के दौरान क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात सुरक्षा, आर्थिक और ऊर्जा सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए हुई।
रूसी सरकारी मीडिया स्पूतनिक ने एक वीडियो जारी किया जिसमें डोभाल ने भारत-रूस संबंधों को “बेहद खास” बताया और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया।
राष्ट्रपति पुतिन इस साल के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आ सकते हैं। रूसी न्यूज एजेंसी तास ने सुबह यह जानकारी NSA अजीत डोभाल के हवाले से दी थी।
एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, “हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं. आपने (शोइगु) सही कहा कि दुनिया इस वक्त एक बहुत ही उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही है. इस दौरान कई अनिश्चितताएं हैं, कुछ अनजानी परिस्थितियां हैं और ऐसे वातावरण में हमारी पुरानी रणनीतिक और विशेषाधिकार हासिल की हुई साझेदारी की एक बहुत विशेष भूमिका है।
इस पर रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने कहा, “रूस और भारत के बीच मजबूत और समय की कसौटी पर खरा उतरा दोस्ती का रिश्ता है और मॉस्को के लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, जो आपसी सम्मान, भरोसा, एक-दूसरे के हितों की समान रूप से समझ और एक एजेंडे को आगे बढ़ाने की इच्छा पर आधारित है।























