तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता का निधन
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्ववार्ता) साउथ सिनेमा से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि अभी हाल ही में कलाभवन नवास के निधन की दुखद खबर आई थी और अब वहीं तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट मदन बॉब का 2 अगस्त को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और आखिरकार शनिवार को उन्होंने चेन्नई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
























