पंजाब के आम आदमी क्लीनिक में डिजिटल हेल्थ क्रांति
CM Maan ने आज आम आदमी क्लीनिक के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा का किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आम आदमी क्लीनिक के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा का उद्घाटन किया। इस पहल से पंजाब के लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए इलाज से जुड़ी जरूरी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
मरीज़ क्लीनिक पर पहुँचकर रजिस्ट्रेशन करवाएगा।
उसकी मेडिकल हिस्ट्री डॉक्टर को स्वचालित रूप से उपलब्ध हो जाएगी।
जांच के बाद डॉक्टर फार्मासिस्ट व क्लिनिक सहायक को जरूरी निर्देश देंगे।
मरीज़ को दवाइयाँ और ज़रूरी लैब टेस्ट उसी समय किए जाएंगे।
अंत में, सभी संबंधित जानकारी मरीज़ के व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी जैसे कि मेडिकल रिपोर्ट, अगली विज़िट की तारीख और इलाज की आगे की योजना।























