
Breaking News: रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार
JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा, स्पेशल कोर्ट का फैसला
लगाया गया 10 लाख का जुर्माना
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्व वार्ता) । पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था। अब उन्हें उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। कोर्ट ने रेवन्ना को 1 अगस्त को दोषी ठहराया था।
कोर्ट का फैसला सुनकर कोर्ट परिसर में ही रेवन्ना भावुक हो गया था। यह फैसला बेंगलुरु स्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने सुनाया है।
कोर्ट ने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) और 376 (2)(N) के तहत सजा सुनाई है। इसके साथ ही, कोर्ट ने रेवन्ना पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है और पीड़िता को 7 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।























