
चंडीगढ़ साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
चंडीगढ़, 12 अगस्त (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर सेक्टर-33 की एक बुजुर्ग महिला से 1.01 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने मेरठ, लुधियाना और अमृतसर से कुल 10 लोगों को दबोचा है।