
बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ED के सामने हुए पेश
इस मामले मे ईडी ने की गहन पूछताछ
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्व वार्ता) बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज बुधवार को तेलंगाना के हैदराबाद में प्रर्वतन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे हैं। उनसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के कथित प्रचार के सिलसिले में पूछताछ हुई।
प्रकाश राज उन 29 हस्तियों में शामिल हैं, जिनका नाम साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी में है।
प्राथमिकी में कई अभिनेताओं और प्रभावशाली लोगों पर ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने का आरोप है।
ईडी को संदेह है कि कई लोगों को जंगल रमी, जीतविन और लोटस 365 जैसे सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रकम मिली है, जो अब जांच के दायरे में हैं. अपनी जांच के तहत, ईडी ने एक्टर्स और यूट्यूबर्स सहित कई मशहूर हस्तियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.
30 जुलाई को एक्टर प्रकाश राज को हैदराबाद के बशीरबाग में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर कार में स्पॉट किया गया. एक्टर ने पैपराजी को देख मुस्कुराते हुए पोज दिए. कार्यालय के अंदर जाने से पहले उन्होंने ठहरते हुए मीडियो को कैमरे के लिए पोज दिए.
प्रकाश राज के अलावा ईडी ने साउथ स्टार राणा दुग्गबाती, विजय देवरगोंडा, लक्ष्मी मांचू को भी समन भेजा था. राणा दग्गुबाती को पहले 23 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्थगित करने का अनुरोध किया. ईडी ने अब उन्हें 11 अगस्त को पेश होने को कहा है. वहीं, विजय देवरकोंडा को 6 अगस्त को और एक्ट्रेस-फिल्म मेकर लक्ष्मी मांचू को 13 अगस्त को करने के लिए ईडी के सामने पेश होने को कहा है.






















