उर्वशी रौतेला का एयरपोर्ट से बैग हुआ चोरी
दो साल पहले भी लगा था चूना, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्व वार्ता) उर्वशी रौतेला चर्चा में रहने का एक मौका नहीं छोड़तीं। वह किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उन्होंने दावा किया है कि लंदन एयरपोर्ट से उनकी 70 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। एक बयान जारी कर उर्वशी रौतेला ने पूरी डिटेल दी है, और साथ ही बताया है कि उनका बैग कहां से गायब हो गया और फिर मिला ही नहीं।
उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि हाल ही लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से 70 लाख के गहनों से भरा उनका लग्जरी सूटकेस चोरी हो गया। एक्ट्रेस ने दावा किया कि वह विंबलडन देखने के लिए लंदन गई थीं, और उसी दौरान उनका बैग लगेज बेल्ट से गायब हो गया। उर्वशी के मुताबिक, उन्होंने अपना बैग ढूंढने की काफी कोशिश की, पर वहीं नहीं मिला।
उर्वशी ने इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दी। उन्होंने वहां पर बैग का टैग, फ्लाइट टिकट और बैग की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद उनके फैंस और कई सेलिब्रिटीज ने उनका समर्थन किया और एयरपोर्ट प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
























