
ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पिएं… शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
बूस्ट करे इम्यून सिस्टम
चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। ग्रीन टी आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती है। जहां कुछ लोग ग्रीन टी पीकर अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं, तो वहीं कुछ लोग शाम को ग्रीन टी पीते हैं
नींबू में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि ग्रीन टी में नींबू मिक्स कर पीने से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से आपके शरीर में पानी की कमी को पैदा होने से रोका जा सकता है यानी डिहाईड्रेशन से बचने के लिए ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
ग्रीन टी को आसानी से डाइजेस्ट किया जा सकता है। इस ड्रिंक में नींबू का रस मिक्स कर आप अपने पाचन तंत्र को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैस, ब्लोटिंग या फिर कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस तरह से ग्रीन टी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
आसान बनाए वेट लॉस जर्नी
अगर आप ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर, इस ड्रिंक को रेगुलरली कंज्यूम करते हैं, तो आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।






















