Punjab News” भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की बड़ी कार्रवाई
पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतें मिलने पर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने तुरंत कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि उप परिवहन आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, साथ ही 9 डाटा एंट्री ऑपरेटरों और सुरक्षा गार्डों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं और भ्रष्टाचार के आरोप में एक वरिष्ठ सहायक को भी तत्काल निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब की मान सरकार का कहना है कि पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनाने के लिए भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।























