पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को आखिरकार सेना ने किया ढेर
मूसा समेत तीन आतंकी ढेर
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पास हरवन इलाके में ऑपरेशन महादेव के तहत आतंकियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक, इन तीन आंतकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंट मूसा भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ जवरवन रिज और महादेव रिज के बीच के क्षेत्र में चल रही है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे जब सेना की एरिया डोमिनेशन पार्टी नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें तीन संदिग्ध आतंकी दिखाई दिए।
इसके बाद तुरंत मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकी मारे गए हैं, लेकिन शुरुआती संकेतों से लगता है कि सभी आतंकी मारे जा चुके हैं और इलाके में कोई आतंकी जिंदा नहीं बचा है। सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।






















