
सेहतनामा: डायबिटीज की दवाओं को लेकर हुआ बडा खुलासा
शोध में शामिल किए गए 48,165 मरीज
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) अमेरिका में टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा ग्लिपिजाइड पर हुए अध्यन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। अध्यन के अनुसार इस दवा के लगातार सेवन से दिल को काफी नुक्सान पहुंचता है।
ब्रिघम एंड विमेन्स हॉस्पिटल के अलेक्जेंडर टर्चिन ने कहा कि टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक जैसी बिमारियों का खतरा अधिक रहता है। सल्फोनीलुरिया दवाएं सस्ती तो होती है लेकिन इनके दुष्परिणाम का अभी ज्यादा पता नहीं लगाया जा सका है। इसके मुकाबले अन्य दवाइयों को दिल के लिए सुरक्षित माना गया है।
इस अध्यन में टाइप 2 डायबिटीज के 48,165 मरीजों को शामिल किया गया। इन मरीजों में दिल का खतरा मध्यम था और ये सभी देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे थे। अध्यन में सामने आया कि जो मरीज मेटफोर्मिन के साथ सल्फोनीलुरिया ले रहे थे उनमें 5 सालों तक दिल कि बीमारी का खतरा कितना था।






















